अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार,डॉक्टर देवेंद्र कश्यप बने उपाध्यक्ष

Spread the love

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी सैन राम नेगी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लीलोठिया की अनुशंसा पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमित नन्दा ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें डॉक्टर देवेंद्र कश्यप को उपाध्यक्ष, पदमा कोंग व समक्ष सिद्धू को समन्वयक, अरविंद धीमान, मिल्की राम, जितेंद्र सूर्य, रविकांत वसी व रमेश कोंडल को संयोजक और चुन्नीलाल कश्यप व दीपक तंवर को सोशल मीडिया समन्यवयक नियुक्त किया है| इसके साथ ही कांगड़ा तथा मंडी जिले को संगठनात्मक जिलों में बांट करके मंडी जिले से करम चंद भाटिया व सुंदरनगर जिले से एडवोकेट रमेश चंद कपूर, और नूरपुर जिले से रघुवीर सिंह भाटिया एवं पालमपुर जिले से एडवोकेट राज कपुर को ज़िले की जिम्मेदारी दी गई है| चंबा और ऊना जिलों के अध्यक्षों को बदल कर चंबा से त्रिलोक सिंह व ऊना से तरसेम सोहता को बनाया है | लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संसदीय स्तर पर लोकसभा समन्यवयक, जिला स्तर पर प्रभारी तथा विधानसभा पर्यवेक्षको की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *