ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विजय पाल खाची के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से किया रद्द

Spread the love

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर राजीव शुक्ला सांसद एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद लोकसभा ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विजय पाल खाची के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी में वापस ले लिया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि विजय पाल खाची हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जो कि बहुत लंबे समय तक राजनीति में रहे स्वर्गीय श्री जय बिहारी लाल खाची के पुत्र हैं। विजय पाल खाची पंचायती राज संस्थाओं व फल उत्पादक संघ में लंबे समय तक सक्रिय रहे और कांग्रेस पार्टी में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *