प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नालागढ़ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के पक्ष में करेगी चुनावी जनसभाएं

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह कल 27 जून को नालागढ़ विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उनके साथ होंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रतिभा सिंह कल नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रतिभा सिंह व मुकेश अग्निहोत्री यहां विभिन्न क्षेत्रों बघेरी, मस्तानपुर, अम्बवाला,झिरी वाला,दतोवाल, खेरा व सेनिमजरा में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद प्रतिभा सिंह देर सायं शिमला लौट आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *